जीन बोंदा कौन थे | Jin Bonda Ke Rajnitik Vichar

जीन बोंदा की जीवनी
बहुलवादी सिद्धांत की विवेचना कीजिए


 जीन बोंदा का जन्म 1530 ई ० में फ्रांस के एक नगर एन्जर्स में हुआ था । बोंदा ने फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय के  सलाहकार के यप में भी कार्य किया । उसने राजनीति , शिक्षा , धर्म , अर्थशास्त्र , इतिहास , न्यायशास्त्र आदि विभिन्न विषयों पर अनेक ग्रंथों की रचना की । उसके राजनीतिक विचार प्रमुखतया 1576 ई ० में प्रकाशित ग्रंथ " रिपब्लिक ( De Republic Libra Sex ) अर्थात ' Six Book concerning the state ' में मिलते हैं ।

 बाँदा का सम्प्रभुता सिद्धान्त 

राजनीतिक चिन्तर के क्षेत्र में बोंदा की सबसे बड़ी और विशिष्ट देन उसका सम्प्रभुता विषयक सिद्धान्त ही है । यद्यपि बोंदा के पूर्व भी इस तत्व पर यदा कदा विचार हुआ है , फिर भी बोंदा का इस बात पर गर्व करना न्यायपूर्ण है कि “ सम्प्रभुता का स्पष्ट और विस्तृत प्रतिपादन सबसे पहले उसी ने किया । प्रो ० मैकनवर्न ने लिखा है कि " सम्प्रभुता धारणा से पूर्व विचारक अनभिज्ञ नहीं थे , लेकिन बोंदा ने ही सबसे पहली बार इस विषय पर क्रमबद्ध सिद्धान्त प्रस्तुत किया है । " सेवाइन के शब्दों में सम्प्रभुता के बारे में बोंदा के सिद्धान्त को सर्वमान्य रूप में उसके राजनीतिक दर्शन का सबसे महत्वपूर्ण अंग मान लिया गया है । 

सम्प्रभुता का स्वरूप

 बोंदा के अनुसार सामाजिक जीवन के अन्य संगठनों की तुलना में राज्य का विशेष लक्षण उसकी सम्प्रभुता है । सम्प्रभुता की परिभाषा बोंदा ने इन शब्दों में की है , " सम्प्रभुता नागरिकों और प्रजाजनों के उपर एक ऐसी सर्वोच्च शक्ति है जो विधियों द्वारा मर्यादित नहीं की जा सकती है । " इसका अर्थ है कि राजा अपने नागरिकों और प्रजाजनों पर किसी प्रकार का कोई भी कानून बनाने का अधिकार रखता है , वह उन्हें मनचाहे आदेश दे सकता है और अपने प्रदेश में जैसी चाहे , वैसी व्यवस्था कर सकता है । इन विषयों के सम्बन्ध में उस पर किसी कानून या नियम का प्रतिबन्ध नहीं है । उसकी इच्छा ही सबसे बड़ा कानून है और उसकी शक्ति सर्वोच्च है ।

 1. बोंदा द्वारा सम्प्रभुता की जो विवेचना की गयी है उसमें सम्प्रभुता के तीन प्रमुख लक्षण बताये हैं 

( 1 ) सम्प्रभुता सर्वोच्च एवं निरपेक्ष शक्ति- 

बोंदा के द्वारा सर्वप्रथम सम्प्रभुता की सर्वोच्चता और सम्प्रभुता पर बल दिया गया है । यह सर्वोच्च शक्ति सभी के लिए कानूनों का निर्माण करती है पर स्वयं किसी से आदेश प्राप्त नहीं करती । स्वयं बोंदा के शब्दों में " सम्प्रभुता का सबसे बड़ा विशेषाधिकार तो इस बात में है कि यह न केवल व्यक्तियों के लिए वरन् समस्त जनता के लिए बिना उनकी सम्मति के ही कानून प्रदान करती है । वह इन कानूनों के निर्माण में न तो अपने से श्रेष्ठ लोगों से और न ही बराबर वाले या छोटों से ही अनुमति प्राप्त करती है । सम्प्रभुता की सर्वोच्चता और निरपेक्षता को स्पष्ट करने के लिए वह सम्प्रभु द्वारा किये जाने वाले कुछ कार्यों को बताता है । सम्प्रभु युद्ध की घोषणा करता है । शांति की स्थापना करता है और जो चीज कानून की परिधि से बारह मालूम होती है , उसे भी अपने कानून द्वारा नियन्त्रित व पूर्ण करता है । प्रशासकों को अधिकार प्रदान करने और जब चाहे तब उससे इस अधिकार को छीनने , करों से मुक्त करने , सिक्के के नाम स्वरूप और मूल्य निर्धारित करने आदि से सम्बन्धित सभी कार्य सम्प्रभु के ही हैं । 

( 2 ) सम्प्रभुता , एक सतत या स्थायी शक्ति

 बोंदा के अनुसार सम्प्रभुता का दूसरा लक्षण उसकी सततता व निरन्तरता है । राज्य की प्रभुत्व शक्ति के उपर समय की कोई मार्यादा नहीं है । शक्ति चाहे किसी एक को प्रदान की जाय और चाहे बहुतों को एक साथ प्रदान की जाये , वह समूचे रूप में सदा के लिए प्रदान की जानी चाहिए , वरन वह सम्प्रभुता नहीं रह जाती । यदि राज्य में किसी व्यक्ति या व्यक्ति समूह को किसी निश्चित काल के लिए सम्प्रभु शक्ति प्रदान की जाती है तो उसे सम्प्रभु नहीं कहा जा सकता । 

( 3 ) सम्प्रभुता , वैधानिक मर्यादाओं से परे

 बोंदा के अनुसार सम्प्रभुता का एक प्रमुख लक्षण विधि द्वारा अनियन्त्रित होना है । राज्य में कानून का एक मात्र स्रोत सम्प्रभु ही है और इसलिए वह कानून से उपर है । इस सम्बन्ध में बोंदा के अनुसार सम्प्रभु उन कानूनों से उपर नहीं है , जिनका निर्माण वह स्वयं नहीं करता तथा प्राकृतिक कानून , दैवी कानून और राष्ट्रों का कानून । सम्प्रभु केवल उन नागरिकों अथवा विध्यात्मक कानूनों के उपर हैं , जिनका निर्माण स्वयं उसने ही किया है । 

इस दृष्टि से सम्प्रभु अपने पूर्ववर्ती सम्प्रभु के द्वारा निर्मित कानूनों से भी नियन्त्रित नहीं है , वह उनमें परिवर्तन कर सकता है या उनकी उपेक्षा कर सकता है । यहां तक कि वह जनता के परम्परागत कानूनों से भी बाध्य नहीं है । उसे वह भी शक्ति है कि वह विविध परम्पराओं को स्वीकृति प्रदान करे अथवा नहीं । बोंदा के अनुसार , " सम्प्रभुता द्वारा अधिनियमित कानून जन परम्परा को परिवर्तित कर सकते हैं , न कि जन परम्पराएं अभिनियमों को । 

 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. जीन बोंदा का जन्म कब हुआ था ?

 ( B ) 1529 ई o   ( A ) 1530 ई o  ( C ) 1430 ई ०  ( D ) 1513 ई ०

2 जीन बोंदा का जन्म कहाँ हुआ था ? 

( A ) फ्रांस ( B ) इटली ( C ) एथेन्स ( D ) यूनानी 

3. De Republic Libra Sex की रचना किसकी है ? 

     ( A) मैकियावली ( B ) मार्सिलियो   ( C ) जीन बोंदा   ( D ) लॉक 

4. सम्प्रभुता पर स्पष्ट और विशिष्ट प्रतिपादन सर्वप्रथम किसने किया ? 

( A ) जीन बोंदा ( B ) मार्सिलियो ( C ) जॉन आस्टिन  ( D ) जान लॉक 

5. किस विचारक के अनुसार " संम्प्रभुता द्वारा अधिनियमित कानून जनपरम्परा को परिवर्तित कर सकते हैं , न कि जन परम्पराएँ अधिनियमों को । 

 ( A ) बाउल ( B ) मार्सिलियो ( C ) डर्निंग ( D ) टी 0 जोन्स 

6. किस विचारक के अनुसार “ संप्रभुता नागरिकों और प्रजाजनों के ऊपर एक ऐसी सर्वोच्च शक्ति है जो विधियों द्वारा मर्यादित नहीं की जा सकती ? 

( A ) मैकियावली ( B ) जीन बोंदा ( C ) ऑस्टिन ( D ) ग्रीन 

7. किसके अनुसार " बोंदा की रचना वैज्ञानिक राजनीति के इतिहास में एक युग का निर्माण करती है ?

 ( A ) मैक्सी ( B ) डर्निंग ( C ) बाउल ( D ) टी ० जोन्स

8. A method for easy understanding of History के लेखक हैं ? 

( A ) जीन बोंदा ( B ) मार्सिलियो ( C ) मैकियावली ( D ) प्रूधो

 ( B ) बाउल ( D ) टी ० जोन्स ( C ) मैकियावली ( D ) प्रूधो 

9. किसने कहा कि “ सम्प्रभुता का वर्णन करने वाला प्रथम लेखक बोंदा ही है । ?

 ( A ) मैकसी ( B ) टी ० जोन्स ( C ) बाउल ( D ) डर्निंग 

10. जीन बोंदा की मृत्यु कब हुई थी ? 

( A ) 1530 ई ० में   ( B ) 1566 ई ० में   ( C ) 1596 ई ० में   ( D ) 1569 30 

11. सिक्स लिवर्स डि - ला - रिपब्लिक कब प्रकाशित हुई थी ?

 ( A ) 1567 ई ०   ( B ) 1537    ( C ) 1576 ई ०   ( D ) 1542 

12. किस विचारक ने अरस्तू की पद्धति का अनुसरण किया ?

 ( A ) मैकियावली ( C ) बेंथम ( B ) जीन बोंदा ( D ) रूसो

13. किस विचारक के अनुसार " संप्रभु बंधन सकता ? 

( A ) बोंदा ( B ) रूसों ( C ) आस्टिन ( D ) प्रूधों 

14. किसने कहा कि " बोंदा अंधविश्वास , बुद्धिवाद , रहस्यवाद , और पुराणवाद का सम्मिश्रण था । ? 

( A ) मैक्सी ( B ) टोन्स ( C ) सेवाइन ( D ) डर्निंग 

15. " वह मध्यकालीन तो न रहा लेकिन आधुनिक भी नहीं बन सका ' वह कथन किसके सम्बंध में कहा गया है ? 

( A ) मार्सिलियो ( B ) मैकियावेली  ( C ) स्पैन्सर ( D ) जीन बोंदा

 16. निम्नलिखित में से कौन बहुलवादी चिंतक नहीं है ?

( A ) कोल ( B ) बोदां ( C ) लिण्डसे ( D ) वेब्स

 17. निम्नलिखित में से किसने बाह्य सम्प्रभुता की अवधारणा को विकसित किया ?

( A ) ग्रोशियस ( B ) ओपनहीम ( C ) जॉन ऑस्टिन ( D ) बोदां 

18. निम्नलिखित में से किसने विधिक और राजनीतिक सम्प्रभुता में विभेद विकसित किया ?

  ( A ) बेंथम ( B ) डायसी ( C ) ह्यूम ( D ) मिल

 19. “ द सिक्स बुक्स कन्सर्निंग द रिपब्लिक " का लेखक कौन है 

( A ) बोंदा  ( B ) हॉब्स ( C ) प्लेटो ( D ) लॉक

 20. बोदाँ के अनुसार प्रभुसत्ताधारी छीन नहीं सकता ।

 ( A ) स्वतन्त्रता ( B ) समानता . ( C ) क्रान्ति का अधिकार ( D ) निजी सम्पत्ति

 21. निम्न में से किसका विचार है कि संप्रभुता ईश्वरीय तथा प्राकृतिक कानूनों से सीमित है ? 

( A ) बोंदा ( B ) रूसो ( C ) हॉब्स  ( D ) लॉक

22. किसने राज्य की जगह'रिपब्लिक ' शब्द को प्रमुखता दी ?

 ( A ) मैकियावली ( B ) बोंदा ( C ) सेवाइन ( D ) हॉब्स

 23. किस फ्रांसीसी राजनीतिक चिन्तक ने सम्प्रभुता को रिपब्लिक का पूर्ण एवं निरन्तर शक्ति की तरह परिभाषित किया है ? 

( A ) बोंदा ( B ) हेगेल  ( C ) वाल्टेयर ( D ) रूसो

24. लोकप्रिय सम्प्रभुता का विचार किसने दिया ? 

 ( A ) बोंदा ( B ) ऑस्टिन ( C ) रूसो ( D ) ग्रोशस 

25. बोंदा द्वारा संप्रभुता की दी गई परिभाषा है 

 ( A ) संप्रभुता राज्य की सर्वोच्च इच्छा है

 ( B ) संप्रभुता जनता की इच्छा है

 ( C ) संप्रभुता नागरिकों एवं प्रजाननों के ऊपर विधि द्वारा अमर्यादित सर्वोच्च शक्ति है । 

( D ) उक्त में से कोई नहीं 

26. कौन धर्म को व्यक्तिगत विश्वास का विषय मानता है 

( A ) मॉण्टेस्क्यू ( C ) मैक्सी ( B ) बोंदा ( D ) मार्क्स

 27. निम्नलिखित में से कौन सम्प्रभुता का लक्षण है ?

 ( A ) सर्वोच्च ( B ) निरपेक्ष ( C ) अदेय ( D ) उपरोक्त सभी 

28. बोदाँ द्वारा सम्प्रभुता की दी गई परिभाषा है

( A ) सम्प्रभुता जनता की इच्छा है । 

( B ) सम्प्रभुता राज्य की सर्वोच्च इच्छा है । 

( C ) सम्प्रभुता नागरिकों एवं प्रजाजनों के ऊपर विधि द्वारा अमर्यादित । सर्वोच्च शक्ति है । 

( D ) उक्त में से कोई नहीं


29. गणतंत्र की छः पुस्तकें " किसकी रचना है ? 

( A ) बेन्थम ( C ) बोदाँ ( B ) मिल ( D ) अरस्तू 

30. नागरिक वह व्यक्ति है जो स्वतन्त्र है तथा दूसरे की सम्प्रभुता शक्ति के अधीन है ' किसके अनुसार ?

( A ) हरमेन ( B ) बोदां ( C ) हॉब्स ( D ) अरस्तू 

31. राज्य में परिवर्तन का अर्थ मैं सम्प्रभुता का स्थान परिवर्तन मानता हूँ'- किसने कहा है ?

 ( A ) मैकियावेली ( B ) हॉब्स ( C ) बोदां ( D ) अरस्तू

 32. सम्पत्ति पर परिवार का अधिकार है और और सम्प्रभुता पर शासकों तथा प्रशासकों का । ' किसका कथन है ?

( A ) हॉब्स ( C ) बोदां ( B ) अरस्तू ( D ) मैकियावेली 

33. वैधानिक सम्प्रभुता की अवधारणा के प्रतिपादक कौन हैं

 ( A ) हॉब्स ( B ) बोदां ( C ) ग्रेशियस ( D ) आस्टिन

 34. निम्न में से कौन - सा एक युग्म गलत है ?

 ( A ) आस्टिन  -     एकलवादी

 ( B ) लिण्डसे  -    बहुलबादी

 ( C ) ग्राम्सी -       मार्क्सवादी

 ( D ) हॉब्स -      बहुलवादी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्विट्जरलैण्ड के संविधान की प्रमुख विशेषताएँ | Switzerland Ki Sanvidhan Ki Visheshtaen

मैक्यावली कौन थे, उनके राजनीतिक विचारों का परीक्षण और मूल्यांकन कीजिए | Dharm aur Naytikta Par Makiavalli Ke Vicahar