राज्य ( State ) महत्वपूर्ण बिन्दु , Raashtr Raajy Se Kya Taatpary Hai
| राज्य से आप क्या समझते हैं इसके अनिवार्य तत्व तथा उत्पत्ति के सिद्धांतों की व्याख्या कीजिए |
राज्य की परिभाषाएँ
मैकाइवर ने अपनी पुस्तक The Modern State में लिखा है कि राज्य एक ऐसी सामिति है जो कानून और शासनाधिकार के द्वारा कार्य करती है और जिसे एक निश्चित भू - भाग के अन्दर सामाजिक व्यवस्था बनाये रखने के सर्वोच्च अधिकार प्राप्त होते हैं । इससे स्पष्ट होता है कि कानून और शासनाधिकार राज्य की दो महत्वपूर्ण संस्थाएँ हैं जिनकी सहायता से राज्य नियंत्रण की अस्थापना करता है
मैक्सवेबर के अनुसार , “ राज्य एक मानवीय समुदाय है जिसका एक निश्चित भू - भाग में भौतिक बल के वैधानिक प्रयोग पर एकाधिकार होता है और साथ ही यह इस अधिकार को सफलतापूर्वक लागू करता है ।
अरस्तु के अनुसार , " राज्य एक मानवीय समुदाय है जिसका एक निश्चित भू - भाग में भौतिक बल के वैधानिक प्रयोग पर एकाधिकार होता है और साथ ही यह इस अधिकार को सफलतापूर्वक लागू करता है ।
राज्य की विशेषताएँ
( 1 ) राज्य एक अविभाज्य एकता है । इसे अनेक भागों में विभाजित नहीं किया जा सकता और न ही इसमें कोई परिवर्तन ही किया जा सकता है ।
( 2 ) राज्य एक निश्चित भू - भाग होता है । जिस पर राज्य का एकाधिकार होता है ।
( 3 ) राज्य के संचालन के लिए एक सरकार होती है । इसका रूप चाहे कुछ भी हो लेकिन प्रत्येक स्थिति में इसका विद्यमान होना आवश्यक है क्योंकि यह राज्य संस्थात्मक पहलू है ।
( 4 ) राज्य प्रभु सम्पन्न होता है ।
( 5 ) राज्य का स्वरूप स्थायी होता है । राज्य की भूमि घटने या बढ़ने या जनसंख्या की विशेषताओं में परिवर्तन होने के बाद भी राज्य के अस्तित्व में कोई बाधा नहीं रहती ।
राज्य के मौलिक तत्त्व
( 1 ) जनसंख्या , ( 2 ) निश्चित भू - भाग , ( 3 ) शासन या सरकार , ( 4 ) सम्प्रभुता ।
स राज्य की शक्ति एवं कार्य
( 1 ) वे कार्य जिन्हें केवल राज्य ही कर सकता है , ( 2 ) वे कार्य जिन्हें राज्य दूसरों की अपेक्षा अच्छी तरह से कर सकता है , ( 3 ) वे कार्य जिनके लिए राज्य अनुपयुक्त है , ( 4 ) वे कार्य जिन्हें सम्पन्न करने में राज्य असमर्थ होता है ।
स सामाजिक नियंत्रण में राज्य की भूमिका
( 1 ) प्रत्यक्ष कार्यों द्वारा नियंत्रण . ( 2 ) पारिवारिक नियंत्रण , ( 3 ) मौलिक अधिकारों का संरक्षण , ( 4 ) आन्तरिक सुव्यवस्था
चित्र - सामाजिक नियन्त्रण में राज्य की भूमिका |
सामाजिक नियन्त्रण में राज्य की भूमिका एवं शान्ति , ( 5 ) बाह्य आक्रमण से सुरक्षा , ( 6 ) सामाजिक क्रियाओं का नियंत्रण एवं नियंत्रण , ( 7 ) कल्याणकारी व्यवस्थाओं का निर्धारण , ( 8 ) आर्थिक व्यवस्था पर नियंत्रण , ( 9 ) कानून द्वारा नियंत्रण , ( 10 ) दण्ड का नियंत्रण , ( 11 ) शिक्षा के प्रसार द्वारा नियंत्रण , ( 12 ) अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था के नियमन द्वारा नियंत्रण ।
सामाजिक नियंत्रण में राज्य तथा परिवार के महत्व की तुलना
( 1 ) परिवार सामाजिक नियंत्रण का एक अनौपचारिक साधन है , जबकि राज्य एक औपचारिक साधन है ।
( 2 ) परिवार अपने सदस्यों पर नियंत्रण रखने के लिए प्रथाओं , रीति - रिवाजों , लोकाचारों , सुझावों , धर्म आदि का सहारा लेता है , जबकि राज्य कानून , अदालत , पुलिस , जेल , Sena Aur Dand Ke Madhym Se Apne Nagarwasio Par Niyntrn Banye Rakhta Hai ।
( 3 ) परिवार की अपेक्षा राज्य द्वारा लादे गये नियंत्रण का क्षेत्र विस्तृत एवं व्यापक है ।
( 4 ) परिवार नियंत्रण की प्राथमिक संस्था है , जबकि राज्य नियंत्रण की द्वैतीयक संस्था है ।
( 5 ) परिवार सदस्यों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए पुरस्कार को अधिक महत्व देता है जबकि राज्य भय , दण्ड एवं शक्ति के प्रयोग को ।
Multiple Choice Questions and Answers | बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर
1. राज्य मनुष्यों का एक ऐसा सम्प्रभुता सम्पन्न राजनैतिक संगठन है जो कि एक निश्चित भू - भाग में बनाया हो । " यह परिभाषा दी है
( A ) मैकाइवर एवं पेज
( B ) लॉस्की
( C ) गार्नर
( D ) गिलिन एवं गिलिन
2. " राज्य एक ऐसी समिति है जो कानून और शासनाधिकार केद्वारा कार्य करती है और जिसे एक निश्चित भू - भाग के अन्दर सामाजिक बनाये रखने का सर्वोच्च अधिकार प्राप्त होते हैं । " यह परिभाषा दी है
( A ) गार्नर
( B ) लॉस्की
( C ) मैकाइवर
( D ) गिलिन
3. राज्य के मौलिक तत्त्व हैं
( A ) जनसंख्या
( B ) निश्चित भू भाग
( C ) सम्प्रभुता
( D ) उपर्युक्त सभी
4. निम्न में कौन - सा राज्य का मौलिक तत्त्व नहीं है ?
( A ) परिवार
( B ) सरकार
( C ) निश्चित भू भाग
( D ) जनसंख्या
5. राज्य के कार्य हैं
( A ) वे कार्य जिन्हें केवल राज्य ही कर सकता है
( B ) वे कार्य जिनके लिए राज्य अनुपयुक्त है
( C ) वे कार्य जिन्हें सम्पन्न करने में असमर्थ होता है
( D ) उपर्युक्त सभी
6. सामाजिक नियंत्रण में राज्य की भूमिका
( A ) प्रत्यक्ष कार्यों द्वारा नियंत्रण
( B ) पारिवारिक नियंत्रण ।
( C ) मौलिक अधिकारों का संरक्षण
( D ) उपर्युक्त सभी
7. सामाजिक नियंत्रण के लिए राज्य कार्य करता है
( A ) आन्तरिक सुव्यवस्था एवं शान्ति
( B ) बाह्य आक्रमण से सुरक्षा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें