हास्य व्यंग्य का मतलब क्या है | कला की विशेषता क्या है | Homour , Ridicule and Art
हास्य व्यंग्य विचार | कला समाज का एक प्रतिबिंब बताएं कि यह कैसे हिंदी में इतिहास लिखने के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है? |
हास्य व्यंग्य एवं कला ( Homour , Ridicule and Art ) महत्वपूर्ण बिन्दु परिहास - सामाजिक नियंत्रण की स्थापना में परिहास की भूमिका महत्वपूर्ण है । मानव सभ्यता के सम्पूर्ण इतिहास में ऐसा कोई भी समय नहीं मिलता , जब परिहास के द्वारा व्यक्तिगत व्यवहारों पर नियंत्रण न रखा गया हो । वास्तव में परिहास का तात्पर्य किसी समाज विरोधी व्यवहार की स्थिति में सांस्कृतिक मूल्यों के संदर्भ में व्यक्ति की हँसी या उसकी आलोचना करना है ।
सामाजिक नियंत्रण में परिहास का महत्व -
बोगार्डस ने सामाजिक नियंत्रण में परिहास को उतना ही महत्वपूर्ण स्थान दिया है जितना की धर्म और लोकाचारों को । इस दृष्टि से परिहास की भूमिका को निम्न क्षेत्रों में स्पष्ट करके इसके महत्व को समझा जा सकता है -
( 1 ) असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण - प्रत्येक समाज में कुछ व्यक्ति या समूह ऐसे कार्य करते हैं जो ऊपर से कानूनों के विरोधी न होने पर भी समाज की परम्पराओं , मूल्यों और समूह कल्याण के लिए हानिकारक होते हैं । ऐसी स्थिति में परिहास के द्वारा इन व्यक्तियों के व्यवहारों पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न किया जाता है ।
( 2 ) सामाजिक मूल्यों का नियमन-सामाजिक मूल्य व्यवहार के वे नियम होते हैं जिन्हें एक लम्बे समय से उपयोगी समझा जाता है , जिनका एक विशेष संस्कृति में लोगों के लिए एक विशेष अर्थ होता है । इनमें कुछ नियम सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं । जबकि कुछ दूसरे मूल्य इतने रूढ़िवादी होते हैं कि उन्हें समाप्त करके ही समाज को प्रगतिशील बनाया जा सकता है । परिहास के द्वारा उन लोगों का उपहास किया जाता है जो पहले श्रेणी के मूल्यों का विरोध करते हैं ।
( 3 ) असफलताओं का पूरक - परिलस उन व्यक्तियों की सबसे अधिक सहायता करता है जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत कम सफल हो पाते हैं । साधारणतया ऐसे व्यक्तियों का व्यक्तित्व पूरी तरह से विघटित होने का डर रहता है लेकिन परिहास व्यक्ति को पुनः अपनी सामाजिक आर्थिक दशाओं में सुधार करने का प्रोत्साहन देता है ।
( 4 ) स्वस्थ मनोरंजन- परिहास का एक महत्वपूर्ण आम समूह के लिए स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना है । परिहास स्वयं मनोरंजन का आधार है लेकिन इसका मुख्य कार्य मनोरंजन को अस्वस्थ्य साधनों पर नियंत्रण लगाना और उसकी समय - समय पर समीक्षा करके स्वस्थ व्यवहारों को प्रोत्साहन देना होता है ।
( 5 ) अनुपयोगी प्रचार पर नियंत्रण - कोई प्रचार चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक , प्रत्येक का उद्देश्य किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ को पूरा करना होता है । इस प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखन में परिहास बहुत प्रभावशाली साधन सिद्ध हुआ है । परिहास के द्वारा नेताओं को उनके किये गये वादों को याद दिलाई जाती है ।
( 6 ) नियंत्रण का मनोवैज्ञानिक आधार - मानव व्यवहारों की संख्या इतनी अधिक है कि सभी व्यवहारों से सम्बन्धित नियम नहीं बनाए जा सकते । व्यक्ति से यह आशा की जा सकती है कि वह अपने सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए परिस्थिति के अनुसार व्यवहार करे । परिहास व्यक्ति में इस गुण का विकास करते हैं । लैंडिंस के अनुसार , " हास्य एक प्रसन्नमुख स्थिति ही है , जो व्यवहार को सही रखता है । "
हास्य और व्यंग्य के साधन
( 1 ) व्यंग्य लेख ,
( 2 ) लोकोक्तियाँ ,
( 3 ) विदूषक ,
( 4 ) व्यंग्य चित्र ,
( 5 ) मौखिक परिहास ,
( 6 ) साहित्य
सामाजिक नियंत्रण में हास्य और व्यंग्य की भूमिका
( 1 ) मनोरंजन
( 2 ) शिक्षात्मक कार्य ,
( 3 ) मनोवैज्ञानिक प्रभाव ,
( 4 ) सामाजिक मूल्यों एवं आदर्शों का प्रतिपादन ,
( 5 ) अपराधी प्रवृत्ति पर नियंत्रण ,
( 6 ) रचनात्मक प्रोत्साहन ,
( 7 ) व्यवहार में परिवर्तन एवं सुधार ,
( 8 ) औपचारिक साधनों की अपर्याप्तता के पूरक ।
कला-( Art ) मानव ने कला को लय , ताल , गति , स्वर , चित्र आदि अनेक माध्यमों द्वारा व्यक्त किया है । इसके परिणामस्वरूप कविता , गीत , संगीत , नृत्य , चित्रकारी , मूर्तिकला आदि कला की अनेक विधाओं का जन्म हुआ है ।
सामाजिक नियंत्रण में कला की भूमिका
( 1 ) कल्पना ,
( 2 ) सुझाव ,
( 3 ) उत्साह ,
( 4 ) कला सामाजिक मूल्यों एवं आदर्शों का ज्ञान कराती है ,
( 5 ) व्यक्तिगत व्यवहारों पर नियंत्रण ,
( 6 ) कला देशभक्ति के भाव जाग्रत करती है ,
( 7 ) कला समाज में एकता बनाये रखने का कार्य करती है ।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. ' हास्य एक प्रसन्नतामुख सिपाही है , जो व्यवहार को सही रखता है । " यह कथन है
( A ) लैडिंस का
( B ) किंग्सले डेविस का
( C ) राबर्टसन का
( D ) हार्टले ब्रदर्स का
2. हास्य - व्यंग्य के साधन हैं
( A ) व्यंग्य लेख
( B ) लोकोक्तियाँ
( C ) विदूषक
( D ) उपर्युक्त सभी
3. हास्य - व्यंग्य का कौन - सा साधन नहीं है ?
( A ) व्यंग्य चित्र
( B ) मौखिक परिहास
( C ) साहित्य
( D ) व्यक्तित्व
4. सामाजिक नियंत्रण में हास्य और व्यंग्य की भूमिका है
( A ) शिक्षात्मक कार्य
( B ) मनोरंजन
( C ) मनोवैज्ञानिक प्रभाव
( D ) उपर्युक्त सभी
5. सामाजिक नियंत्रण में हास्य - व्यंग्य की कौन - सी भूमिका नहीं है ?
( A ) सामाजिक मूल्यों एवं आदर्शों का प्रतिपादन
( B ) अपराधी प्रवृत्ति पर नियंत्रण
( C ) रचनात्मक प्रोत्साहन
( D ) व्यक्तित्व का निर्माण
6. " कला एक क्रिया है , जो इसके व्यावहारिक या उपयोगी मूल्य के अतिरिक्त कलाकार को तथा उन लोगों को जोकि उसके कार्य में दर्शक , श्रोता या सहयोगी के रूप में अंश ग्रहण करते हैं , सन्तुष्टि प्रदान करती है । यही सौन्दर्यपूर्ण या ललित तत्व है जो कि कला को संस्कृति के दूसरे पक्षों से पृथक् करता है । " यह कथन है
( A ) बील्स एवं हॉइजर का
( B ) लैडिंग्स का
( C ) बोगार्डस का
( D ) बेटी बैंग का
7. सामाजिक नियंत्रण में कला की भूमिका है
( B ) संगीत
( A ) लोक गीत
( C ) चित्रकला
( D ) उपर्युक्त सभी
8. निम्न में से कौन - सी सामाजिक नियंत्रण में कला की भूमिका नहीं है ?
( A ) भवन निर्माण कला
( B ) संगतराशी
( C ) नृत्य
( D ) अपराधी प्रवृत्ति पर नियंत्रण
9. सामाजिक नियंत्रण में कला की भूमिका है
( A ) कल्पना
( C ) उत्साह
( B ) सुझाव
( D ) उपर्युक्त सभी
10. निम्न में से कौन सी सामाजिक नियंत्रण में कला की भूमिका नहीं है ?
( A ) कला सामाजिक प्रथाओं का ज्ञान कराती है
( B ) कला सामाजिक मूल्यों का ज्ञान कराती है
( C ) कला देश भक्ति के भाव जाग्रत करती है
( D ) कला धन अर्जित करने का सुगम साधन है
11. किसके कार्टून सामाजिक दोषों पर सटीक वार करते रहे । हैं
( A ) शंकर
( B ) परसाई
( C ) मदनमोहन
( D ) उपर्युक्त में कोई नहीं
12. हिन्दी के किस लेखक ने अनेक व्यंग्य लेख लिखकर सामाजिक दोषों को उजागर किया है ?
( A ) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
( B ) हरिशंकर परसाई ने
( C ) प्रताप नारायण मिश्र ने
( D ) उपर्युक्त सभी ने
13. वर्तमान में किसके नाम से अनेक चुटकले बनाये गये हैं
( A ) शर्मा जी
( B ) पंडित जी
( C ) लाला जी
( D ) सरदार जी
14. आँख का अन्धा , नाम नयनसुख क्या है ?
( A ) व्यंग्य लेख
( B ) मौखिक परिहास
( C ) लोकोक्ति
( D ) विदूषक
15. उपहास है ।
( A ) सामाजिक स्वीकृति
( B ) सामाजिक मानदण्ड
( C ) लोकरीति
( D ) लोकाचार
16. हास्य एवं व्यंग्य साधन है
( A ) सामाजिक नियन्त्रण
( B ) सामाजिक परिवर्तन
( C ) दण्ड
( D ) शिक्षा
17. निम्नलिखित में से कौन - सा सामाजिक नियन्त्रण का साधन नहीं है ?
( A ) परिहास
( B ) साहित्य
( C ) उपहास
( D ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें