प्रचार किसे कहते हैं | प्रोपेगेंडा का मतलब क्या होता है | India against propaganda Meaning in hindi
| प्रोपेगेंडा किसे कहते हैं |
प्रचार ( Propaganda ) महत्वपूर्ण बिन्दु अँग्रेजी के Propaganda ' शब्द का हिन्दी अनुवाद प्रचार है । स्वयं ' कल्पना ' भी लैटिन भाषा के ' Propaganda ' शब्द से बना है जिसका अर्थ है उगाना , बढ़ाना या विकास करना । इस अर्थ में प्रचार ऐसा कृत्रिम तरीका है जिसके द्वारा हम किसी वस्तु या विचार को जान - बूझकर उत्पन्न करते हैं , उसे आगे बढ़ाते हैं , फैलाते हैं ।
मनोवैज्ञानिक विधि कौन सी है?
प्रचार एक मनोवैज्ञानिक विधि है जिसका उद्देश्य लोगों के विचारों , विश्वासों , मनोवृत्तियों एवं व्यवहारों को प्रभावित कर एक निश्चित दिशा की ओर मोड़ने का प्रयत्न किया जाना है । प्रचार उसी वस्तु का होता है जिसके लिए विकल्प मौजूद हो । प्रचार सदैव ही उपयुक्त नहीं होता है । कभी - कभी इसमें निरर्थक बातों का भी प्रतिपादन किया जाता है ।
प्रचार का मनोविज्ञान
( Psychology of Propaganda ) ( 1 ) उद्देश्य या प्रेरणा ( 2 ) प्रतीकात्मक सामग्री । ( 3 ) सुझाव । ( 4 ) सामान्यीकरण ।
मनोवैज्ञानिक विधि कौन सी है?
प्रचार की मनोवैज्ञानिक विधियाँ ( Psychological Tech niques of Propaganda ) ( 1 ) नाम देना । ( 2 ) प्रमाण - पत्र विधि ( 3 ) आकर्षण सामान्यीकरण । ( 4 ) लोकदुहायी विधि । ( 5 ) छल - कपट विधि । ( 6 ) ध्यान आकर्षित करना । ( 7 ) अंकित मूल्यों , मनोवृत्तियों एवं प्रतीकों से सम्बन्ध | ( 8 ) चिन्तावर्द्धक ( 9 ) शक्ति प्रदर्शन । ( 10 ) नारों का प्रयोग ।
प्रचार के साधन क्या है
प्रचार के साधन ( Media of Propaganda ) ( 1 ) प्रेस एवं समाचार पत्र ( 2 ) रेडियो एवं टेलीविजन । ( 3 ) मंच ( 4 ) ध्वनि प्रचारक यन्त्र ( 5 ) शिक्षा ।
सामाजिक नियंत्रण के प्रमुख अभिकरणों का वर्णन करें
सामाजिक नियंत्रण में प्रचार की भूमिका ( Role of Pro paganda in Social Control ) ( 1 ) युद्ध और प्रचार । ( 2 ) प्रजातन्त्र और प्रचार । ( 3 ) शिक्षा और प्रचार । ( 4 ) मनोवृत्तियाँ एवं व्यवहार पर नियंत्रण ( 5 ) सामाजिक परिवर्तन का अभिकर्ता ।
लोकतंत्र में जनमत की भूमिका
जनमत और प्रचार में अन्तर
जनमत और प्रचार में निम्नलिखित अन्तर पाया जाता है-
( 1 ) प्रचार साधन है जबकि जनमत साध्य है ।
( 2 ) जनमत का सम्बन्ध सार्वजनिक विषयों एवं समूह कल्याण से होता है । जबकि प्रचार का उद्देश्य अधिकांशत : व्यक्तिगत हितों की पूर्ति करना है ।
( 3 ) जनमत का निर्माण वाद - विवाद की प्रक्रिया के कारण होता है , जबकि प्रचार में मानव की तर्क शक्ति को सुप्त कर दिया जाता है ।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1." प्रचार व्यक्ति को बिना भेद - भाव के तैयार निर्णय को स्वीकार करने को प्रेरित करता है । " यह कथन है
( A ) डूब का
( B ) अकोलकर का
( C ) हॉर्टन एवं हण्ट का
( D ) लम्ले का ।
2. " प्रचार व्यक्ति या समूह द्वारा जनमत या अन्य किसी प्रकार की मनोवृत्तियों को प्रभावित करने का एक संगठित या व्यवस्थित प्रयत्न है । " यह कथन है
( A ) हार्टन का
( B ) अकोलकर का
( C ) जॉनसन का
( D ) लम्ले का
3. प्रचार की विशेषता है
( A ) मनोवैज्ञानिक विधि है
B ) योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है ।
( C ) सुझाव दिया जाता है ।
( D ) उपर्युक्त सभी ।
4. किसने प्रचार के मनोवैज्ञानिक आधारों का उल्लेख किया है
( A ) किम्बाल यंग ने
( B ) डेविस ने
( C ) हार्ट ने
( D ) उपर्युक्त में से किसी ने नहीं ।
5. किम्बाल यंग ने प्रचार के मनोवैज्ञानिक आधारों का उल्लेख किया है
( A ) प्रेरणा
( C ) सुझाव )
( B ) प्रतीकात्मक सामग्री
( D ) उपर्युक्त सभी
6. सुझाव प्रचार की सफलता का वास्तविक आधार है । उपरोक्त सिद्धान्त निम्न में से किसका है ?
( A ) ल्युम्ले
( B ) किम्बल यंग
( C ) लासवेल
( D ) हॉर्टन एण्ड हंट
7. प्रचार की मनोवैज्ञानिक प्रविधियाँ हैं-
( A ) नाम देना
( B ) प्रमाण पत्र देना
( C ) आकर्षण सामान्यीकरण
( D ) उपर्युक्त सभी
8. प्रचार का सर्वाधिक सशक्त साधन है
( A ) पुस्तकें
( C ) चलचित्र
( B ) ध्वनि प्रसारक यंत्र
( D ) उपर्युक्त में कोई नहीं ।
9. श्रमिक लोग पूँजीपतियों के लिए किस शब्द का प्रयोग करते हैं ?
( A ) अन्नदाता
( C ) माई - बाप
( B ) मालिक
( D ) शोषण कर्त्ता ।
10 ' प्रचार अपने आप जन्म नहीं लेता , वरन् यह एक विवश उत्पत्ति है । " यह किसका कथन है ?
( A ) लम्ले
( B ) डूब
( C ) हर्टन ।
( D ) कैथिरीन जिराउन्ड
11. शक्ति प्रदर्शन किया जाता है
( A ) परेड द्वारा
( B ) सभाओं द्वारा
( C ) हड़ताल द्वारा
( D ) उपर्युक्त सभी ।
12. पाठ्य - पुस्तकों के माध्यम से सरकार प्रचार - प्रसार करती है
( A ) अपनी नीतियों
( B ) संकृति
( C ) नैतिकता
( D ) उपर्युक्त सभी ।
13. प्रचार समूह संचार द्वारा मनोवृत्तियों को प्रभावित करने का क्रमबद्ध अध्ययन है । " यह कथन है
( A ) न्यूकॉम्ब का
( C ) क्रेच का
( B ) क्रचफील्ड का
( D ) उपर्युक्त किसी नहीं ।
13 " प्रचार ने उन प्रवृत्तियों में उच्च प्राथमिकता प्राप्त करती है । जो मनुष्यों पर नियंत्रण करती है । " यह कथन है
( A ) अकोलकर का
( B ) डूब का
( C ) क्रेच एवं क्रचफील्ड का
( D ) न्यूकॉम्ब का ।
14. निम्नलिखित में से किसने लिखा है " प्रचार एक अच्छा शब्द है जिसका बुरा अर्थ समझा जाने लगा है ?
( A ) क्रेच एवं क्रचफील्ड
( B ) यंग
( C ) जीरोउल्ड / Gerould
( D ) लम्ले
15. जनसंचार द्वारा मनोवृत्तियों को प्रभावित करने का व्यवस्थित प्रयन्त है
( A ) जनमत
( B ) प्रचार
( C ) शिक्षा
( D ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
16.प्रचार एक अच्छा शब्द है वो बुरा बन गया । " यह किसने कहा ?
( A ) स्पेंगलर
( B ) स्पेंसर
( C ) एल ० डब्ल्यू ० डूब
( D ) कैथरीन जिराउल्ड
17. प्रचार के साधन है :
( A ) प्रेस ( C ) चलचित्र ( B ) रेडियो ( D ) उपर्युक्त सभी
- वेबलाभर क्या है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें