भारत में कानून व्यवस्था की रूपरेखा | प्रथा कितने प्रकार के होते हैं ( Practice and law )

 

प्रथा का अर्थ

प्रथा और कानून ( Custom and Law ) महत्वपूर्ण बिन्दु Pratha Shabd Ka Prayog Aisee Janareetiyon Ke Lie Hota Hai , Jo Samaaj Mein Bahut Samay Se Prachalit Hain . । " मैकाइवर एवं पेज के अनुसार , “ सामाजिक मान्यता प्राप्त व्यवहार ही समाज की प्रथाएँ हैं । " 

 प्रथा की विशेषताएँ

 ( 1 ) प्रथाएँ लिखित एवं अनियंत्रित होती हैं । 

( 2 ) प्रथाएँ वे जनरीतियाँ हैं जो पीढ़ी - दर - पीढ़ी हस्तान्तरित होती हैं । 

( 3 ) प्रथाओं को समाज की स्वीकृति प्राप्त होती है । 

( 4 ) प्रथाओं के उल्लंघन पर समाज द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की जाती है । 

 प्रथाओं के स्थायित्व के कारण

प्रश्न उठता है कि लोग प्रथाओं का पालन क्यों करते हैं , उनकी उपयोगिता का क्या महत्व है । समाज में उनके स्थायित्व के क्या कारण हैं , इनके पीछे कौन - सी शक्तियाँ हैं ? इन प्रश्नों का उत्तर निम्नलिखित आधारों पर दिया जा सकता है 

( 1 ) प्रथाओं का पालन करना लोग अपना कर्त्तव्य समझते हैं । ( 2 ) प्रथाओं का पालन करने पर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित समझते हैं । 

( 3 ) प्रथाएँ समूह अथवा समाज के व्यवहार में एकरूपता लाती हैं । 

( 4 ) प्रथाएँ व्यक्ति को सामाजिक अनुकूलन में सहायता करती है ।

प्रथाएँ और सामाजिक नियंत्रण 

प्रथाएँ सामाजिक नियंत्रण में निम्न प्रकार से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं 

( 1 ) सामाजिक सीख के द्वारा नियन्त्रण । 

( 2 ) सामाजिक एकरूपता लाकर नियंत्रण करती हैं । 

( 3 ) सामाजिक अनुकूलन में सहायक । 

( 4 ) समूह के लिए कल्याणकारी । 

( 5 ) व्यक्ति के विकास में सहायक । 

कानून - औपचारिक और संगठित तरीकों से कानून सामाजिक नियंत्रण का एक प्रमुख सशक्त साधन है । 

रॉस के अनुसार , " कानून मानव व्यवहार को नियंत्रित करने वाले औपचारिक विशिष्ट नियमों का स्वरूप है ; जो उन लोगों द्वारा बनाये जाते हैं , जिन्हें राज्य में राजनैतिक शक्ति प्राप्त होती है और उन्हीं सत्ताधारियों द्वारा लागू किया जाता है । 

 कानून की विशेषताएँ 

 कानून की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं 

( 1 ) कानून सामाजिक नियंत्रण का एक प्रत्यक्ष और औपचारिक साधन है । 

( 2 ) कानून लिखित और स्पष्ट होते हैं । 

( 3 ) कानून की व्याख्या एवं रक्षा का कार्य राज्य के न्यायालय करते हैं ।

( 4 ) कानून का स्रोत प्रथाएँ एवं परम्पराएँ होती हैं ।

  सामाजिक नियंत्रण में कानून की भूमिका 

 सामाजिक नियंत्रण में कानून की भूमिका का विभिन्न बिन्दुओं के अन्तर्गत हम निम्न प्रकार प्रकट कर सकते हैं  

( 1 ) व्यक्ति के व्यवहारों पर नियंत्रण । 

( 2 ) पारिवारिक जीवन पर नियंत्रण । 

( 3 ) सामाजिक जीवन पर नियंत्रण । 

( 4 ) आर्थिक जीवन पर नियंत्रण । 

( 5 ) सार्वजनिक जीवन पर नियंत्रण । 

( 6 ) दण्ड एवं न्याय द्वारा नियंत्रण | 

( 7 ) प्रथाओं की रक्षा । 

( 8 ) द्वैतीयक समूहों एवं संस्थाओं पर नियंत्रण । 

( 9 ) परिवर्तन द्वारा नियंत्रण । 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1.  प्रथा का अर्थ क्रिया करने के किसी तरीके का हस्तान्तरण है । " यह कथन है 

( A ) मैकाइवर एवं पेज 

 ( B ) किंग्सले डेविस 

( C ) बोगाईस 

( D ) रॉस

2. प्रथा है 

( A ) मूल्य 

( C ) जनरीति 

( B ) लोकाचार 

( D ) प्रतिमान ।

3. ' फोकवेज ' नामक पुस्तक के लेखक हैं 

( A ) ग्रीक 

( B ) दुर्खीम 

( C ) समनर 

( D ) रॉस 

4. प्रथा के कुप्रभाव हैं 

( A ) अंधविश्वास 

( B ) प्रगति में बाधा 

( C ) महिलाओं का शोषण 

( D ) उपर्युक्त सभी । 

5." सामाजिक मान्यता प्राप्त व्यवहार ही समाज की प्रथाएँ हैं । " यह कथन है 

( A ) डेविस 

( B ) मैकाइवर एवं पेज 

( C ) सापिर 

( D ) बोगार्ड्स 

6. प्रथाएँ सामाजिक नियंत्रण में भूमिका है 

( A ) सामाजिक सीख द्वारा नियंत्रण 

( B ) सामाजिक अनुकूलन में सहायक 

( C ) समूह के लिए कल्याणकारी 

( D ) उपर्युक्त सभी

7. " कानून नियमों की वह व्यवस्था है , जिन्हेंराज्य के द्वारा नियंत्रण प्राप्त होता है । " यह कथन है

( A ) गिलक्राइस्ट 

( B ) मैकाइवर एवं पेज 

 ( C ) रॉस

( D ) डेविस ।

 8. कानून की विशेषता है 

( A ) कानून सामाजिक नियंत्रण का एक प्रत्यक्ष साधन है 

( B ) कानून सामाजिक नियंत्रण औपचारिक साधन है 

( C ) कानून लिखित एवं स्पष्ट होते हैं 

( D ) उपर्युक्त सभी 

9. निम्न में से कौन सी कानून की विशेषता नहीं है ? 

( A ) कानून लिखित एवं स्पष्ट होते हैं 

( B ) कानून सामाजिक नियंत्रण का अनौपचारिक साधन है । 

( C ) कानून की अवहेलना करने पर राज्य दण्ड की व्यवस्था करता है 

( D ) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

10. प्रथा एवं कानून में देखने को मिलता है 

( A ) संघर्ष एवं टकराव 

( B ) सहयोग और समर्थन 

( C ) द्वन्द्व एवं प्रतिस्पर्द्धा  

( D ) उपर्युक्त सभी 

11. सामाजिक नियंत्रण में कानून की भूमिका है 

( A ) दण्ड एवं न्याय द्वारा नियंत्रण 

( B ) परिवर्तन द्वारा नियंत्रण 

( C ) राजनीतिक जीवन पर नियंत्रण 

( D ) उपर्युक्त सभी


12. निम्न में से कौन - सी सामाजिक नियंत्रण की भूमिका नहीं है ? 

( A ) सामाजिक सीख के द्वारा नियंत्रण 

( B ) प्रथाओं की रक्षा 

( C ) व्यक्ति के व्यवहारों पर नियंत्रण 

( D ) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

13. " प्रथा का उपयोग व्यवहार के तरीकों की उस सम्पूर्णता के लिए किया जाता है । " यह कथन है 

( A ) सापिर का 

( B ) बोगार्ड्स का 

( C ) डेविस का 

( D ) उपर्युक्त किसी का नहीं ।

14 " मानव की बाह्य क्रियाओं को नियंत्रित करने के लिए लागू किये सामान्य नियम ही कानून है । " यह कथन है 

( A ) बोगार्ड्स का 

( B ) समनर का 

( C ) दुर्खीम का 

( D ) हालैण्ड का  

15. जिन मानदण्डों को तोड़ने पर कोई विधिक दण्ड मिलता है , उन्हें कहा जाता है : 

( A ) परम्परा 

( B ) लोकत 

( C ) विवाह 

( D ) कानून 

16. kisane kaha hai " sarvochch satta dvaara diya gaya aadesh hee kaanoon hai . ?

 A ) मैकाइवर 

( B ) जॉन ऑस्टिन 

( D ) वेस्टरमार्क का 

 ( C ) के ० डेविस 

17. कानून सामाजिक नियंत्रण का सबसे प्रभावी साधन होता है

( A ) परम्परागत समाज में 

( B ) आधुनिक समाज में  

( C ) ए तथा बी दोनों में 

( D ) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

18. निम्नलिखित में से यह किसने कहा है कि , "  कानून सामाजिक नियंत्रण का सबसे अधिक विशेषीकृत एवं अधिक स्पष्ट हंजन है ।

( A ) आर ० के ० मर्टन ने 

( B ) पी ० वी ० यंग ने

( C ) ई ० ए ० रॉस ने 

( D ) उपर्युक्त में कोई नहीं








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में श्वेतवसन अपराध क्या है | Saphed Vasan Apradh Kaise Aur Kaun Karta Hai

स्विट्जरलैण्ड के संविधान की प्रमुख विशेषताएँ | Switzerland Ki Sanvidhan Ki Visheshtaen

मैक्यावली कौन थे, उनके राजनीतिक विचारों का परीक्षण और मूल्यांकन कीजिए | Dharm aur Naytikta Par Makiavalli Ke Vicahar