भारतीय जनमत संग्रह करने की भूमिका किसकी थी | Referendum is the specialty of which country

 

जनमत का निर्माण कैसे होता है

जनमत ( Public Opinion ) महत्वपूर्ण बिन्दु जनमत - किसी एक ही विषय पर समान रुचि रखने वाले लोगों के असंगठित समूह को ' जन ' कहते हैं और एक विषय से सम्बन्धित व्यक्तियों द्वारा अपने निर्णय को ' मत ' कहते हैं । इस प्रकार जनमत किसी विषय पर अभिव्यक्ति है अर्थात् जनमत है । 

  वी . वी . अकोलकर के अनुसार , " जनमत से तात्पर्य विचारों के उस समूह से है जो किसी समस्या पर जनता रखती एवं व्यक्त करती है । ' 

जार्ज एटबरी के अनुसार , " जनमत समस्त जनता के निर्णयों के रूप में समझा जाता है । " 

जनमत की विशेषताएँ

( 1 ) जनमत कोई स्थिर धारणा नहीं है , 

( 2 ) जनमत समूह या समाज की उपज है , 

( 3 ) जनमत किसी एक ही महान व्यक्ति का मत नहीं है , 

( 4 ) जनमत का निर्माण पारस्परिक वाद - विवाद एवं विचार - विमर्श के द्वारा होता है । 

जनमत निर्माण की प्रक्रिया 

किम्बाल यंग ने जनमत निर्माण की प्रक्रिया के चार स्तरों का उल्लेख किया है- 

( 1 ) कोई समस्या या विषय । 

( 2 ) प्रारम्भिक छानबीन सम्बन्धी विचार - विमर्श 

( 3 ) सार्वजनिक वाद - विवाद । 

( 4 ) एकमत्य का स्तर ।

 जनमत निर्माण के साधन 

 जनमत निर्माण का कार्य अनेक साधनों के द्वारा किया जाता है । इनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं 

( 1 ) प्रेस या समाचार पत्र , 

( 2 ) रेडियो , 

( 3 ) टेलीविजन , 

( 4 ) सिनेमा , 

( 5 ) टेलीफोन एवं टेलीग्राफ , 

( 6 ) सार्वजनिक भावना , 

( 7 ) नेता , 

( 8 ) राजनीतिक दल , 

( 9 ) शिक्षण संस्थाएँ , 

( 10 ) धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाएँ । 

सामाजिक नियंत्रण में जनमत की भूमिका

सामाजिक नियंत्रण के साधन के रूप में जनमत की भूमिका इस प्रकार है 

( 1 ) प्राथमिक समाजों में - आदिम , सरल एवं प्राथमिक समाजों में सामाजिक नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है । 

( 2 ) द्वैतीयक समाजों में - द्वैतीयक समाजों में भी जनमत सामाजिक नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । 

( 3 ) सरकार एवं राज्य पर नियंत्रण- जनमत सरकार एवं राज्य पर नियंत्रण रखता है । ऐसे कानूनों का जो जन - हित न हों , जनमत द्वारा विरोध किया जाता है । 

( 4 ) शैक्षणिक महत्व - जनमत का समाज के लिए शैक्षणिक महत्व भी है । वह लोगों को यह शिक्षा देता है कि उन्हें किस अवसर पर कैसा आचरण करना चाहिए ? 

( 5 ) मूल्यांकन का आधार - कोई वस्तु कितनी उपयोगी एवं लाभदायक है , इसका मूल्यांकन भी जनमत द्वारा किया जा सकता है । 

स्वस्थ जनमत

स्वस्थ जनमत के निर्माण एवं उसे प्रभावी बनाने के लिए लोगों को प्रचार के साधनों की स्वतन्त्रता होनी चाहिए , सरकार द्वारा किसी पर अनुचित दबाव नहीं डाला जाना चाहिए और जनता शिक्षित होनी चाहिए । जनमत आदिम एवं आधुनिक समाजों में नियंत्रण का अनौपचारिक साधन है । यह सरकार एवं सत्ता पर नियंत्रण रखता है और उसे निरंकुश नहीं होने देता । 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

 1. ' जनमत से तात्पर्य विचारों के उस समूह से है , जो किसी समस्या पर जनता रखती एवं व्यक्त करती है । " यह कथन है 

( A ) डीवी 

( B ) ग्रेवस् 

( C ) बी . वी . अकोलकर ' 

( D ) कुप्फुस्वामी 

2. जनमत समस्त जनता के निर्णयों के रूप में समझा जा सकता है । " यह कथन है 

( A ) कुप्पूस्वामी 

( B ) गिन्सबर्ग 

( C ) जेम्स टी . यंग

( D ) जार्ज एटबरी

 3. जनमत की विशेषता है 

( A ) जनमत का सम्बन्ध सार्वजनिक विषय से होता है 

( B ) जनमत समूह या समाज की उपज है 

( C ) जनमत का सभी सर्वसम्मत से नहीं है 

( D ) उपर्युक्त सभी

 4. निम्नलिखित में कौन - सी जनमत की विशेषता नहीं है ? 

( A ) जनमत किसी महान व्यक्ति का मत है 

( B ) जनमत कोई स्थिर धारणा नहीं है  

( C ) जनमत का सम्बन्ध सार्वजनिक समस्या से होता है 

( D ) उपर्युक्त में कोई नहीं । 

5. जनमत निर्माण के स्तर हैं 

( A ) कोई समस्या विषय 

( B ) प्रारम्भिक छानबीन सम्बन्धी विचार - विमर्श 

( C ) सार्वजनिक वाद - विवाद 

( D ) उपर्युक्त सभी

6. निम्नलिखित में कौन - सा जनमत निर्माण का स्तर नहीं है ? 

( A ) कोई समस्या 

( B ) सार्वजनिक वाद - विवाद 

( C ) मूल्यांकन

( D ) एकमत्य का स्तर 

7. जनमत निर्माण के साधन हैं 

( A ) समाचार पत्र 

( C ) राजनीतिक दल  

( B ) सार्वजनिक भाषण 

( D ) उपर्युक्त सभी 

8. निम्नलिखित में कौन - सा जनमत निर्माण का साधन नहीं है ? 

( B ) मोबाइल फोन 

( A ) प्रेस 

( C ) बैंक 

( D ) रेडियो । 

9. जनमत सामाजिक नियंत्रण का साधन है 

( A ) अनौपचारिक साधन 

( B ) औपचारिक साधन 

( C ) निरोपचारिक 

( D ) उपर्युक्त सभी । 

10. साधन ग्राम पंचायतें प्रतिनिधित्व करती हैं 

( A ) सरकार का 

( B ) राज्य का 

( C ) जनमत का 

( D ) उपर्युक्त सभी । 

11. जनमत के प्रभाव के कारण व्यक्ति उल्लंघन नहीं कर पाता 

( A ) धार्मिक एवं सामाजिक प्रथाओं का

( B ) रीति - रिवाजों का 

( C ) लोकाचारों का 

( D ) उपर्युक्त सभी 

12. एक समय विशेष में किसी विशिष्ट समस्या के सम्बन्ध में एक छोटे या बड़े समुदाय के लोगों द्वारा स्वीकृत मत को जनमत कहते हैं । " यह कथन है " 

( A ) कुप्पूस्वामी 

( B ) जॉन डीवी 

( C ) गिन्सबर्ग 

( D ) जेम्स टी . यंग ।

 13. ग्राम पंचायतों के पंचों के प्रति गाँव वालों की भय मिश्रित श्रद्धा होती है और यहाँ तक कि पंचों को संज्ञा दी गई है 

( A ) सरपंच 

( B ) न्यायाधीश 

( C ) परमेश्वर 

( D ) उपर्युक्त सभी । 

14. किसका मत है कि जनमत समूह या समाज की उपज है ? 

( A ) गिन्सबर्ग 

( B ) जॉन डीवी 

( C ) जेम्स टी . यंग 

( D ) कुप्पूस्वामी ।

15. किसी समस्या से सम्बन्धित विषय पर एकमत्य पर पहुँचते हैं , जिसके बाद किया जाता है 

( A ) वाद - विवाद 

( B ) तर्क - वितर्क 

( C ) भाषणबाजी 

( D ) उपर्युक्त सभी 

16. समाचार पत्रों में लोगों के विचारों को कौन से स्तम्भ में प्रकाशित किये जाते हैं ? 

( A ) जनमत 

( B ) लोकमत 

( C ) लोकवाणी "

( D ) उपर्युक्त सभी

 17. जनमत व्यक्ति के व्यवहार को प्रतिबन्धित एवं निर्देशित करता है । " यह कथन किसका है ?

( A ) बॉटोमोर 

( B ) टी . यंग  

( C ) सदर लैण्ड 

( D ) कुप्पूस्वामी । 

18. प्रजातन्त्र में जनमत और प्रभावी होता है , अतः उसे कहा जाता है 

( B ) जनता का शासन 

( A ) जनमत का शासन 

( C ) लोकतन्त्र 

( D ) उपर्युक्त सभी 

19. निम्नलितख में से किसने कहा " जनमत एक निर्णय है जो जनता का निर्माण करने वाले व्यक्तियों द्वारा बनाया तथा स्वीकार किया जाता है तथा जिसका संबंध सार्वजनिक विषयों से होता है । 

( A ) गिन्सबर्ग 

( B ) डेवी 

( C ) रियूटर 

( D ) मैकाईवर एवं पेज 

20. किसने कहा है : जनमत मतैक्य अथवा एक निर्णय है जो तथ्यों के आधार पर संघर्ष और विचार - विमर्श के द्वारा दिया जाता है " ? 

( A ) डेवी 

( B ) यंग 

( C ) रियूटर 

( D ) गिन्सबर्ग 

21. निम्नलिखित में से कौन - सा एक जनमत निर्माण का माध्यम नहीं है ?

( A ) समाचार पत्र 

( B ) शिक्षण संस्थाएँ 

( C ) लोक - गीत 

( D ) सोशल मीडिया







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में श्वेतवसन अपराध क्या है | Saphed Vasan Apradh Kaise Aur Kaun Karta Hai

स्विट्जरलैण्ड के संविधान की प्रमुख विशेषताएँ | Switzerland Ki Sanvidhan Ki Visheshtaen

मैक्यावली कौन थे, उनके राजनीतिक विचारों का परीक्षण और मूल्यांकन कीजिए | Dharm aur Naytikta Par Makiavalli Ke Vicahar