पुरस्कार और दंड क्या है | अपराध के शास्त्रीय सिद्धांत के प्रणेता कौन है | type of punishment
| भारत के पुरस्कार \ दंड के प्रमुख सिद्धांतों की व्याख्या कीजिए |
पुरस्कार एवं दण्ड ( Reward and Punishment ) महत्वपूर्ण बिन्दु समाज में नियंत्रण बनाये रखने में पुरस्कार एवं दण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका है । फिचर के अनुसार , " पुरस्कार का अर्थ किसी भी ऐसी वस्तु या घटना से है जो कि सीखने के लिए प्रयत्न करने वाले व्यक्ति की प्रतिक्रिया को सरल बनाती है या शक्ति प्रदान करती है । " जॉनसन ने भी पुरस्कार को समाजीकरण की सहमति का सूचक माना है
पुरस्कार के प्रकार
प्रमुखतः पुरस्कार दो रूपों में दिये जाते हैं-
( 1 ) भौतिक पुरस्कार ,
( 2 ) अभौतिक पुरस्कार ,
इनमें से कौनसा सामाजिक नियंत्रण का औपचारिक साधन है?
पुरस्कार सामाजिक नियंत्रण का एक अनौपचारिक साधन है , जो लोगों को नियंत्रण में रहने की प्रेरणा देते हैं । रोज के अनुसार , " दण्ड अधिक स्पष्ट होते हैं किन्तु पुरस्कार के अधिक संख्या में अधिक व्यापक तथा लम्बे समय में अधिक प्रभावशाली होने की सम्भावना होती है ।
सामाजिक नियंत्रण क्यों आवश्यक है
दण्ड- सामाजिक नियंत्रण के बाध्यतामूलक साधनों में दण्ड प्रमुख है । औपचारिक , प्रत्यक्ष एवं सेथना के अनुसार , “ दण्ड एक प्रकार की सामाजिक निन्दा है और इसमें आवश्यक नहीं कि शारीरिक पीड़ा या कष्ट सम्मिलित हो । " कॉनसाइज डिक्सनरी के अनुसार , “ दण्ड में दर्द , जुर्माना , ईश्वर एवं न्यायानुसार दण्ड , शारीरिक पीढ़ा अथवा डाँट - फटकार सम्मिलित हो । "
दण्ड के सिद्धान्त
दण्ड शब्द में अर्थ परिवर्तन की कौन सी प्रवृत्ति है?
मैक्डूनल ने दण्ड के पाँच सिद्धान्त बताये हैं
( 1 ) प्रायश्चित का सिद्धान्त ,
( 2 ) प्रतिरोधात्मक सिद्धान्त ,
( 3 ) निरोधात्मक सिद्धान्त ,
( 4 ) प्रतिरोधात्मक सिद्धान्त ,
( 5 ) सुधारात्मक सिद्धान्त ।
सामाजिक नियंत्रण में पुरस्कार एवं दण्ड की भूमिका
पुरस्कार से हमारा अर्थ किसी अच्छे कार्य के बदले व्यक्ति को कोई उपहार या प्रमाण - पत्र देना होता है । वास्तविकता यह है कि प्रत्येक समाज के सभी सदस्यों से कुछ विशेष प्रकार के व्यवहारों की आशा की जाती है । कुछ व्यवहार वे होते हैं जिनका पालन करना सभी सदस्यों के लिए आवश्यक होता है , जबकि कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें करने के लिए व्यक्ति को बाध्य नहीं किया जा सकता । लेकिन वे कार्य वैयक्तिक और सामाजिक विकास में बहुत सहायक होते हैं । यही वे कार्य हैं जिनके लिए विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिये जाते हैं इस प्रकार से पुरस्कार एक प्रकार का सामाजिक प्रोत्साहन या प्रेरणा है जिनके लिए विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिये जाते हैं । इस प्रकार से पुरस्कार एक प्रकार का सामाजिक प्रोत्साहन या प्रेरणा है जिनके द्वारा अधिक से अधिक व्यक्तियों को कुछ विशेष प्रकार के कार्यों को करने की प्रेरणा दी जाती है ।
फीचर लेखन की शैली कैसी होती है?
फिचर ( Fichter ) ने अपनी पुस्तक Sociol ogy में लिखा है कि पुरस्कार का तात्पर्य किसी भी ऐसी घटना से है जो एक विशेषता को ग्रहण करने के लिए व्यक्ति के कार्यों को सरल बनाती है अथवा उसे शक्ति प्रदान करती है ।
पुरस्कार का उद्देश्य यह है कि अच्छे कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मान देना तथा अन्य व्यक्तियों को उसका अनुकरण करने का प्रोत्साहन देना । इसी दृष्टिकोण से पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से न देकर सामूहिक उत्सवों या सार्वजनिक स्थानों पर दिये जाते हैं ।
सामाजिक नियंत्रण में पुरस्कार की भूमिका
1. आत्मनियंत्रण को प्रोत्साहन - जब व्यक्ति को किसी कार्य के लिए कोई विशेष पुरस्कार दिया जाता है तो दूसरे लोगों को भी समाज के नियमों के अनुसार अपने व्यवहारों को स्वयं नियंत्रित करने को प्रोत्साहन मिलता है । पुरस्कार से व्यक्तियों में अपनी क्षमताओं से अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । केवल प्रशंसा के रूप में दिया गया पुरस्कार इतना शक्तिशाली साधन है कि इसके द्वारा लोगों में समूह के प्रति अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने की एक नयी स्फूर्ति पैदा की जा सकती है ।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. किसने पुरस्कार को समाजीकरण की सहमति का सूचक माना है ?
( A ) फिचर ने
( B ) जॉनसन ने
( C ) किंग्सले ने
( D ) मैकाइवर ने
2. भौतिक पुरस्कार हैं
( A ) भूमि
( C ) आभूषण
( B ) वस्त्र
( D ) उपर्युक्त सभी
3. निम्नलिखित में कौन - सा भौतिक पुरस्कार नहीं है ?
( A ) मैडल
( B ) शील्ड
( C ) प्रशंसा
( D ) धन
4. अभौतिक पुरस्कार हैं
( A ) धन्यवाद
( B ) शाबाशी
( C ) सम्मान
( D ) उपर्युक्त सभी ।
5. निम्नलिखित में कौन अभौतिक पुरस्कार नहीं है ?
( A ) शाबासी देना
( B ) वेतन में वृद्धि
( C ) धन्यवाद
( D ) सम्मान
6. " दण्ड एक प्रकार की सामाजिक निन्दा है यह किसने कहा है
( A ) Sethanaa
( B ) Taaphat
( C ) वेस्टर मार्क
( D ) यंग
7. दण्ड के पाँच सिद्धान्त बताये हैं
( A ) थियोडोरसन ने
( Bee ) फिचर ने
( Si ) मैक्डूनल ने
( D ) रोज ने
8. दण्ड के सिद्धान्त हैं
( A ) प्रायश्चित का सिद्धान्त
( B ) प्रतिशोधात्मक सिद्धान्त
( C ) सुधारात्मक सिद्धान्त
( D ) उपर्युक्त सभी
9. पुरस्कार सामाजिक नियंत्रण का साधन है
( A ) औपचारिक
( B ) अनौपचारिक
( C ) निरोपचारिक
( D ) अनिवार्य
10. दण्ड सामाजिक नियंत्रण का साधन है
( A ) औपचारिक
( B ) अनौपचारिक
( C ) अनिवार्य
( D ) निरौपचारिक
11. प्रतिशोधात्मक सिद्धान्त आधारित है
( A ) जैसे को तैसा
( B ) आँख के बदले आँख
( C ) दाँत के बदले दाँत
( D ) उपर्युक्त सभी
12. दण्ड के प्रकार हैं
( A ) आर्थिक दण्ड देना
( B ) क्षति ग्रस्त व्यक्ति को हर्जाना दिलाना
( C ) कारागृह में डाल देना
( D ) उपर्युक्त सभी
13. निम्नलिखित में कौन - सा दण्ड नहीं है ?
( A ) मृत्यु दण्ड
( B ) भूखे रखना
( C ) अंग - भंग करना
( D ) प्रशंसा करना
14. सामाजिक नियंत्रण में दण्ड की भूमिका है
( A ) दण्ड कानून को प्रभावी बनाता है ।
( B ) दण्ड भय उत्पन्न करता है
( C ) दण्ड सुधार की एक विधि है
( D ) उपर्युक्त सभी
15. किसने पुरस्कार को समाजीकरण की सहमति माना है
( A ) थियोडरसन
( B ) फिचर
( C ) जॉनसन
( D ) उपर्युक्त में कोई नहीं
16 .प्राण दण्ड देकर समाप्त ही कर दिया जाये । यह दण्ड का कौन - सा सिद्धान्त है ?
( A ) प्रायश्चित का सिद्धान्त
( B ) प्रतिशोधात्मक सिद्धान्त
( C ) सुधारात्मक सिद्धान्त
( D ) निरोधात्मक सिद्धान्त
17. निम्नलिखित में से कौन सा दण्ड का मुख्य उद्देश्य है ?
( A ) प्रायश्चित करना
( B ) प्रतिशोध
( D ) निरोध
( C ) प्रतिरोध
18. किसका कथन है कि " दण्ड विचारपूर्ण दिया गया कष्ट है जिसका उद्देश्य व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन लाना है ।
( A ) रूसेक
( B ) सेथना
( C ) सदरलैण्ड
( D ) फिचर
19. किसने कहा है ' पुरस्कार का तात्पर्य किसी भी ऐसी घटना से है जो एक विशेषता को ग्रहण करने के लिए व्यक्ति के कार्यों को सरल बनाती है अथवा उसे शक्ति प्रदान करती है ।
( B ) सदरलैण्ड
( A ) रोज
( C ) रूसेक
( D ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
20 . निम्नलिखित में से किसने कहा है " पुस्तकार का तात्पर्य किसी भी ऐसी घटना से है जो एक विशेषता को ग्रहण करने के लिए व्यक्ति के कार्यों को सरल बनाती है अथवा उसे शक्ति प्रदान करती है
( A ) रोज
( B ) सदरलैण्ड
( C ) फिचर
( D ) रूसेक
21. किसके शब्दों में ' दण्ड सामूहिक मतोभावों को दि गये घावों को भरने का कार्य करता है ' ?
( A ) आर ० के ० मर्टन
( C ) ई ० एच ० सदरलँड
( B ) ई ० दुर्खीम
( D ) डी ० माट्जा
22. भूमिका प्रत्याशा से संबंधित पुरस्कार तथा दण्ड को कहते है
( A ) दण्डोपाय
( B ) लोकाचार
( C ) प्रतिमान
( D ) मूल्य
23 सामाजिक नियंत्रण का सकारात्मक साधन है
( A ) परम्पराएँ
( B ) पुरस्कार
( C ) धर्म
( D ) शिक्षा
24. सड़क यातायात का सड़क के नियमों से पहले बढ़ना उदाहरण है
( A ) सरकार की अक्षमता
( B ) ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही
( C ) सांस्कृतिक विलम्बना
( D ) भ्रष्टाचार
25. निम्नलिखित में कौन सामाजिक नियन्त्रण का नकारात्मक स्वरूप है ?
( A ) परिहास एवं कला
( B ) दण्ड
( C ) पुरस्कार
( D ) जनमत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें